नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) प्रतिभागियों के सौदों में कटौती करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 8,245 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,292 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 8,245 रुपये यानी 3.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,292 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान 3,948 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव आया।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.25 प्रतिशत टूटकर 66.98 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा निहारिका
निहारिका