न्यूयॉर्क, नौ मार्च (एपी) विश्व की सात प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं के समूह ‘जी-7’ ने ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतों पर पड़ रहे असर को रोकने के लिए फिलहाल अपने रणनीतिक तेल भंडार का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है।
फ्रांस के वित्त मंत्री रोलैंड लेस्क्योर ने ‘जी-7’ सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, ‘‘हम अभी उस स्थिति में नहीं पहुंचे हैं जहां भंडार खोलने की जरूरत हो।’’
लेस्क्योर ने ब्रसेल्स में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बाजारों को स्थिर करने के लिए रणनीतिक भंडारण जैसे आवश्यक और समन्वित कदम उठाने के लिए तैयार हैं।’’
एपी योगेश रमण
रमण