हमलों के दौरान बचे बमों में विस्फोट हो जाने पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के 14 सदस्य मारे गए

Ads

हमलों के दौरान बचे बमों में विस्फोट हो जाने पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के 14 सदस्य मारे गए

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 12:46 AM IST

इस्लामाबाद, एक मई (एपी) ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान किए गए हमलों में बचे बमों में विस्फोट हो जाने पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजी) के 14 सदस्य मारे गए। ईरान की मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईरान की सुरक्षा एजेंसियों के करीबी माने जाने वाली वेबसाइट ‘नूरन्यूज’ की खबर के अनुसार, यह विस्फोट तेहरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित जंजन शहर के पास हुआ।

सात अप्रैल को युद्धविराम शुरू होने के बाद से यह आईआरजी के सदस्यों की सबसे बड़ी संख्या में मौत का मामला है।

खबर में कहा गया है कि युद्ध के दौरान गोला-बारूद समेत क्लस्टर बम गिराए गए थे।

एपी शफीक सुभाष

सुभाष