जीएमआर एयरपोर्ट्स को चौथी तिमाही में 400 करोड़ रुपये का मुनाफा

Ads

जीएमआर एयरपोर्ट्स को चौथी तिमाही में 400 करोड़ रुपये का मुनाफा

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 03:48 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 03:48 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) हवाई अड्डा परिचालन से जुड़ी कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में घाटे से उबरकर 400.49 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में आ गई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 252.66 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,042.90 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,976.76 करोड़ रुपये थी।

दिल्ली, हैदराबाद और अन्य शहरों में हवाई अड्डों का संचालन करने वाली इस कंपनी ने पूरे वित्त 2025-26 में 472 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी कुल आय बढ़कर 15,200.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 10,835.89 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश अजय

अजय