सोने में 66 रुपये की गिरावट, चांदी 332 रुपये चढ़ी

Ads

सोने में 66 रुपये की गिरावट, चांदी 332 रुपये चढ़ी

  •  
  • Publish Date - June 25, 2021 / 10:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 66 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,309 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले दिन सोना 46,375 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में कल रात आई गिरावट को दर्शाते हुये दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 66 रुपये घटकर बंद हुआ।’’

हालांकि, इसके ऊलट, चांदी की कीमत 332 रुपये की तेजी के साथ 67,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन का बंद भाव 66,916 रुपये रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ क्रमश: 1,782 डॉलर प्रति औंस और 26.17 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर