सोना 52 रुपये टूटा, चांदी में 850 रुपये की गिरावट

सोना 52 रुपये टूटा, चांदी में 850 रुपये की गिरावट

सोना 52 रुपये टूटा, चांदी में 850 रुपये की गिरावट
Modified Date: January 19, 2023 / 04:28 pm IST
Published Date: January 19, 2023 4:28 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,527 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 850 रुपये की गिरावट के साथ 68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोना 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,901 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी लाभ के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में