दिल्ली में सोना 900 रुपये टूटा, चांदी 5,300 रुपये लुढ़की

Ads

दिल्ली में सोना 900 रुपये टूटा, चांदी 5,300 रुपये लुढ़की

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 08:18 PM IST

(चार्ट के साथ)

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही वहीं कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच चांदी 5,300 रुपये लुढ़ककर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा।

चांदी की कीमत 5,300 रुपये टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही, जो बुधवार के बंद भाव 2,55,300 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि मजबूत डॉलर और तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 76.37 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना मामूली गिरावट के साथ 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान वार्ता में सीमित प्रगति और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से भी सोने के दाम में गिरावट आई। 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल लगभग 0.03 प्रतिशत बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गया, जिससे सोने जैसी सुरक्षित-निवेश संपत्तियों का आकर्षण और कम हुआ।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

रमण