Jabalpur School Closed: जबलपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप! इन स्कूलों में घोषित किया गया अवकाश, इतनों दिनों तक रहेंगे बंद

Ads

Jabalpur School Closed

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 08:54 PM IST

Jabalpur School Closed

जबलपुर। Jabalpur School Closed शहर सहित जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूली छात्रों को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Jabalpur School Closed जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय लगातार बढ़ते तापमान और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को तेज गर्मी में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें।

ये भी पढ़ें

 

शीर्ष 5 समाचार