नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) सोने की कीमतों में आई तेजी को सोमवार को नई रुकावटों का सामना करना पड़ा। मजबूत डॉलर और ब्याज दरें बढ़ने की फिर से उठी चिंताओं के कारण निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, जिससे सोना वायदा की कीमतें 832 रुपये टूटकर 1,53,549 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 832 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,549 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
पिछले सप्ताह, सोने में 1,597 रुपये या 1.04 प्रतिशत की तेजी आई थी और सप्ताहांत में यह 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स सोना वायदा 32.93 डॉलर यानी लगभग एक प्रतिशत टूटकर 4,391.97 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में यह कीमती धातु मामूली बढ़त के साथ 4,424.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय