पेशवा व्हीट का 53.5 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा

Ads

पेशवा व्हीट का 53.5 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 09:28 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) पेशवा व्हीट का 53.5 करोड़ रुपये का एसएमई आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर को खुलेगा। कंपनी अपने प्रसंस्करण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और प्रमुख बाजारों में अपनी बी2बी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए धन जुटाना चाहती है।

यह आईपीओ 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगे और सूचीबद्धता की संभावित तारीख एक अक्टूबर, 2026 तय की गई है।

कंपनी के बयान के अनुसार, इसके लिए मूल्य दायरा 95-101 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यह आईपीओ पूरी तरह से 52.99 लाख तक के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी सार्वजनिक निर्गम से 53.52 करोड़ रुपये जुटाएगी।

निर्गम से मिलने वाली रकम में से 26.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी, 6.69 करोड़ रुपये मशीनरी खरीदने में और 5.01 करोड़ रुपये सिविल निर्माण कार्य में लगाए जाएंगे।

शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज में किया जाएगा।

वर्ष 2023 में बनी पेशवा व्हीट, गेहूं से बने उत्पादों जैसे आटा, सॉर्टेक्स व्हीट, टूटा गेहूं (दलिया), बेसन और मक्के के का आटे प्रसंस्करण और आपूर्ति करती है। इंदौर में इसकी एकीकृत आटा प्रसंस्करण सुविधा केंद्र की सालाना क्षमता 56,100 टन है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय