कांगड़ा में कीटों के हमले से प्रभावित मधुमक्खी पालकों को 30 प्रतिशत राहत मिलेगी

Ads

कांगड़ा में कीटों के हमले से प्रभावित मधुमक्खी पालकों को 30 प्रतिशत राहत मिलेगी

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 09:23 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 09:23 PM IST

शिमला, 21 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के उन मधुमक्खी पालकों को 30 प्रतिशत राहत देगी जिन्हें बीटल (भृंग कीट) के हमले से नुकसान हुआ है।

मंत्री ने यह बात जिले के कांगड़ा, बुंडी, नागन, फट्ट और कल्यारा इलाकों में मधुमक्खी पालकों को हुए नुकसान पर चर्चा करने के लिए बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इन इलाकों में मधुमक्खी पालकों को ‘स्मॉल हाइव बीटल’ (एथिना ट्यूमिडा मरे कीट) के फैलने से भारी नुकसान हुआ है। बैठक के दौरान, मंत्री को भृंग कीट (बीटल) के हमले के बारे में जानकारी दी गई, जिससे मधुमक्खी पालकों को काफी नुकसान हुआ है।

भृंग कीट (बीटल) मधुमक्खी के छत्तों के अंदर अपने लार्वा देती है और कुछ ही दिन में यह शहद और मधुमक्खी की कॉलोनियों को भारी नुकसान पहुंचाती है।

मंत्री ने अधिकारियों को बिगबास्केट के माध्यम से शहद के विपणन के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने और उसे राज्य सरकार को सौंपने का भी निर्देश दिया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय