नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमतें 561 रुपये गिरकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता और ऊर्जा की ऊंची कीमतों से पैदा होने वाले महंगाई के दबाव को लेकर व्यापारियों ने सतर्कता बरती।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 561 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,055 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 4,436 लॉट का कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 521 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 5,338 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों तथा निवेशकों की सतर्क कारोबारी धारणा के कारण घरेलू वायदा बाजार में सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर अगस्त डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा गिरावट के साथ 4,518.87 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश