सोना वायदा का भाव 122 रुपये गिरकर 87,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Ads

सोना वायदा का भाव 122 रुपये गिरकर 87,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

  •  
  • Publish Date - March 17, 2025 / 01:51 PM IST,
    Updated On - March 17, 2025 / 01:51 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 122 रुपये गिरकर 87,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 122 रुपये या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसमें 14,106 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोना वायदा भाव 0.20 प्रतिशत बढ़कर 2,990.17 डॉलर प्रति औंस पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय