सोना का वायदा भाव 446 रुपये की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

Ads

सोना का वायदा भाव 446 रुपये की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

  •  
  • Publish Date - February 28, 2025 / 01:46 PM IST,
    Updated On - February 28, 2025 / 01:46 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 446 रुपये की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 446 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,812 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 20.50 औंस या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,875.40 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा अनुराग

अनुराग