हाजिर मांग बढ़ने से सोना वायदा भाव तेज

हाजिर मांग बढ़ने से सोना वायदा भाव तेज

हाजिर मांग बढ़ने से सोना वायदा भाव तेज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 12, 2020 12:35 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) त्यौहारी मौसम में हाजिर मांग बढ़ने से सोना वायदा भाव बृहस्पतिवार को 104 रुपये बढ़कर 50,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलिवरी के सौदों में सोना वायदा भाव 104 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत सुधरकर 50,273 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस वायदा अनुबंध के तहत 9,890 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,863.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा

शरद महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में