कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 10:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,284 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 264 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,284 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,225 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,731 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश