कमजोर डॉलर और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के चलते सोने का वायदा भाव बढ़कर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ
कमजोर डॉलर और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के चलते सोने का वायदा भाव बढ़कर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर उम्मीदों के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 426 रुपये की तेजी के साथ 1,59,105 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 426 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,105 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 5,312 लॉट का कारोबार हुआ।
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली, जिसकी मुख्य वजह कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बना सकारात्मक माहौल था।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 4,590.62 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


