सोने में मामूली तेजी, चांदी 255 रुपये मजबूत

सोने में मामूली तेजी, चांदी 255 रुपये मजबूत

सोने में मामूली तेजी, चांदी 255 रुपये मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: April 27, 2021 12:11 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 69 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,906 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 46,837 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

चांदी का भाव भी इस दौरान 255 रुपये की तेजी के साथ 67,890 रुपये प्रति किलो हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 67,635 रुपये पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली घटकर 1,778 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 26.15 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में मंगलवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस था। डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से सोने में मामूली गिरावट देखने को मिली।’’

उन्होंने कहा कि व्यापारियों और निवेशकों को अमेरिकी एमओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का इंतजार है जिससे बहुमूल्य धातुओं में मिला जुला कारोबार देखने को मिल सकता है।

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में