वायदा बाजार में सोना 256 रुपये मजबूत

Ads

वायदा बाजार में सोना 256 रुपये मजबूत

  •  
  • Publish Date - October 17, 2022 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के ताजा सौदे से सोमवार को सोने का वायदा भाव 256 रुपये चढ़कर 50,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति का अनुबंध 256 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 14,556 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के ताजा सौदों से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,659 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा रिया रमण

रमण