सोना तीन माह के उच्च स्तर पर, चांदी में 10,000 रुपये का उछाल

सोना तीन माह के उच्च स्तर पर, चांदी में 10,000 रुपये का उछाल

सोना तीन माह के उच्च स्तर पर, चांदी में 10,000 रुपये का उछाल
Modified Date: August 20, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: August 20, 2026 7:39 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच निवेशकों के बहुमूल्य धातुओं की ओर रुख करने से सोना 4,300 रुपये बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, और चांदी में 10,000 रुपये का उछाल आया।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,300 रुपये बढ़कर 1,62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

बुधवार को यह 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह कीमती धातु 26 मई को इसी स्तर के आसपास रही थी, जब इसकी कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी में भी इसी तरह की तेजी देखी गई और यह पहले के 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

चांदी का कारोबार तीन जुलाई को भी इसी स्तर के आसपास हुआ था, जब इसकी कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर और बांड प्रतिफल में भारी गिरावट के कारण बृहस्पतिवार को सोना दो महीने से अधिक समय के अपने उच्चतम स्तर के आसपास बना रहा।’’

उन्होंने कहा कि डॉलर सूचकांक तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया, जबकि ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में कमी से सोने जैसी संपत्तियों की मांग बढ़ी।

विदेशी बाजारों में गिरावट के बावजूद हाजिर सर्राफा की कीमतों में यह तेजी देखी गई।

सोने की कीमत 66.31 डॉलर की गिरावट के साथ 4,456.72 डॉलर प्रति औंस हो गई और चांदी की कीमत लगभग दो प्रतिशत टूटकर 65.82 डॉलर प्रति औंस हो गई।

मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिससे हाजिर सोना की कीमत गिरकर 4,450 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश योगेश

योगेश


लेखक के बारे में