Gold Rate 02 April 2026: सर्राफा बाजार में मिडिल ईस्ट तनाव का असर बरकरार! फिर महंगा हुआ सोना, 10 ग्राम गोल्ड 1.53 लाख के पार… क्या आगे सस्ता होगा या और बढ़ेंगे दाम?

Ads

Gold Rate 02 April 2026: चैत्र पूर्णिमा के मौके पर आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। देश के प्रमुख शहरों में 24,22 और 18 कैरेट गोल्ड ऊंचे भाव पर बिक रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 10:01 AM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 10:27 AM IST

(Gold Rate 02 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • चैत्र पूर्णिमा पर सोना-चांदी में जोरदार तेजी
  • Iran-United States-Israel तनाव से कीमतों में उतार-चढ़ाव
  • Delhi में 24 कैरेट सोना ₹1,53,110 प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली: Gold Rate 02 April 2026 in India: चैत्र की पूर्णिमा के मौके पर आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर कमोडिटी बाजार पर साफ तौर नजर आ रहा है। इसी वजह से इन दिनों सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है।

सोने के दाम में बढ़त (Rise in Gold Prices)

वहीं अगर गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार चौथे दिन इसमें तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा होकर 1,53,110 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये बढ़कर 1,40,360 रुपये हो गया है। पिछले पांच दिनों में 24 कैरेट सोना 4,870 रुपये और 22 कैरेट 4,460 रुपये महंगा हुआ है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹15,311 ₹15,310 + ₹1
8 ग्राम ₹1,22,488 ₹1,22,480 + ₹8
10 ग्राम ₹1,53,110 ₹1,53,100 + ₹10
100 ग्राम ₹15,31,100 ₹15,31,000 + ₹100

देश के प्रमुख शहरों में सोने का हाल (Gold Prices in Major Cities)

अगर देश के अन्य शहरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगा है। वहीं मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,960 रुपये है। लखनऊ और पटना में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं। अलग-अलग शहरों में मामूली अंतर के साथ गोल्ड की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,53,110 ₹1,40,360 ₹1,14,870
मुंबई ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
कोलकाता ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
चेन्नई ₹1,53,280 ₹1,40,510 ₹1,17,110
बेंगलुरु ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
हैदराबाद ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
लखनऊ ₹1,53,110 ₹1,40,360 ₹1,14,870
पटना ₹1,53,010 ₹1,40,260 ₹1,14,770
रायपुर ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
अहमदाबाद ₹1,53,010 ₹1,40,260 ₹1,14,770

चांदी में भी लगातार मजबूती (Continued Strength in Silver)

चांदी की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये महंगी होकर 2,55,100 रुपये तक पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में इसमें 10,100 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। चेन्नई में चांदी 2,65,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है, जो देश के प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी कीमतें लगभग दिल्ली के बराबर हैं।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
अप्रैल 02, 2026 ₹15,311 (+1) ₹14,036 (+1)
अप्रैल 01, 2026 ₹15,310 (+344) ₹14,035 (+315)
मार्च 31, 2026 ₹14,966 (+125) ₹13,720 (+115)
मार्च 30, 2026 ₹14,841 (+19) ₹13,605 (+15)
मार्च 29, 2026 ₹14,822 (0) ₹13,590 (0)
मार्च 28, 2026 ₹14,822 (+249) ₹13,590 (+230)
मार्च 27, 2026 ₹14,573 (+103) ₹13,360 (+95)
मार्च 26, 2026 ₹14,470 (-212) ₹13,265 (-195)
मार्च 25, 2026 ₹14,682 (+376) ₹13,460 (+345)
मार्च 24, 2026 ₹14,306 (-38) ₹13,115 (-35)

आगे क्या रहेगा ट्रेंड? (Experts Opinions)

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की गिरावट के बाद सोने में फिर से मजबूती लौट रही है। महंगाई, वैश्विक अनिश्चितता और आर्थिक दबाव जैसे कारक गोल्ड को सहारा दे रहे हैं। निवेशकों के लिए गिरावट के दौर को खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में भी सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती बनी रह सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

वैश्विक तनाव, खासकर Iran और United States के बीच हालात, कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

क्या अभी सोना खरीदना सही समय है?

विशेषज्ञों के अनुसार गिरावट या स्थिरता के समय खरीदारी निवेश का अच्छा मौका हो सकता है।

किस शहर में सोना सबसे महंगा है?

फिलहाल Chennai में 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा भाव पर बिक रहा है।

आने वाले समय में सोने का ट्रेंड कैसा रहेगा?

महंगाई और आर्थिक दबाव के चलते सोने में आगे भी उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती बनी रह सकती है।