Newlywed Woman Death Raipur / Image Source : FILE
रायपुर : Newlywed Woman Death Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दाडीह गांव में एक नवविवाहिता द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के पीछे टोनही प्रताड़ना और जादू-टोने के आरोप लगाए जाने की बात कही जा रही है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले लगातार तंत्र-मंत्र का शक जताकर उसे प्रताड़ित करते थे। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तिल्दाडीह गांव के भाटापारा इलाके का है, जहां रहने वाली किरण बांधे की शादी महज एक साल पहले गांव के ही राजकुमार से हुई थी।Raipur Suicide News किरण ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि किरण का पति राजकुमार शराबी किस्म का इंसान है।
संतान न होने पर ससुराल पक्ष के लोग किरण पर टोनही होने और जादू-टोना करने का झूठा आरोप लगाकर उसे लगातार परेशान करते थे। दूसरी तरफ, मृतका के पति राजकुमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था और किरण का स्वभाव काफी चिड़चिड़ा था। फ़िलहाल पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पूछताछ के बाद ही मौत की असली वजह और सच्चाई सामने आ पाएगी।