मास्को के समीप एक गोदाम में ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लगी

Ads

मास्को के समीप एक गोदाम में ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लगी

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 03:44 PM IST

मास्को, 19 अगस्त (एपी) रूस में मास्को के बाहरी इलाके में स्थित एक गोदाम को यूक्रेन ने मंगलवार की रात ड्रोन के जरिये निशाना बनाया।

इस ड्रोन हमले के बाद रूस के सबसे बड़े खुदरा गोदामों में से एक में भीषण आग लग गई।

दक्षिणी यूक्रेन में एक खेत में सैनिकों का एक छोटा सा समूह तेजी से इकट्ठा हुआ। उन्होंने रूस की तरफ भेजने के लिए लगभग 20 हवाई जहाज जैसे छोटे दिखने वाले ड्रोन जमा किये, जिनमें विस्फोटक लदे हुए थे।

यूक्रेन की एक नयी रणनीति है जिसके तहत रूस के अंदर तक ले जाने के लिए लंबी दूरी के ड्रोन बनाए गए हैं। यूक्रेन ने इस साल रूस पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन के जरिये सैन्य उद्योगों और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया जा रहा है।

उसने रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन खुदरा कंपनी ‘वाइल्डबेरीज’ के बड़े डिपो पर भी लगातार हमले किए हैं, जिससे इस कंपनी का अरबों डॉलर मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया है।

एपी

राजकुमार अविनाश देवेंद्र

देवेंद्र