Gold Price 27 February 2026: सोने की तेजी पर अचानक लगा ब्रेक, 1.21 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा गोल्ड, जानें आपके शहर में कितना रह गया रेट?

Gold Price 27 February 2026: आज सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, यानी 110 रुपये की गिरावट। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर है। जेपी मॉर्गन ने लॉन्ग-टर्म प्राइस अनुमान 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

Gold Price 27 February 2026: सोने की तेजी पर अचानक लगा ब्रेक, 1.21 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा गोल्ड, जानें आपके शहर में कितना रह गया रेट?

(Gold Price 27 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 27, 2026 / 12:02 pm IST
Published Date: February 27, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 161,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 161,570 रुपये, चेन्नई में 162,550 रुपये।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $5,176.21 प्रति औंस।

नई दिल्ली: Gold Price 27 February 2026 in India आज 27 फरवरी की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पिछले दिन की तुलना में 110 रुपये कम है। 22 कैरेट गोल्ड 1,48,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट 1,21,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती, वैश्विक तनाव और कारोबारी मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में सोना फिसला है। हालांकि, लंबी अवधि में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।

आज सोने की कीमतों में गिरावट (Aaj ka Sone ka Bhav)

दरअसल, बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी पर विराम लगा है और इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोना करीब 100 रुपये टूटकर 1,48,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 18 कैरेट का भाव 80 रुपये घटकर 1,21,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी की कीमतों में फिलहाल थोड़ी स्थिरता है। चांदी करीब दो लाख 85 हजार प्रति किलो बिक रही है। हालांकि, पहले यह इससे भी ज्यादा स्तर को छू चुकी है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव (रुपये)

वजन (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹12,133 ₹12,141 -₹8
8 ग्राम ₹97,064 ₹97,128 -₹64
10 ग्राम ₹1,21,330 ₹1,21,410 -₹80
100 ग्राम ₹12,13,300 ₹12,14,100 -₹800

बड़े शहरों में सोने की कीमतें (Gold Price Today)

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,61,570 रुपये, 22 कैरेट 148,100 रुपये और 18 कैरेट 1,21,180 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में कीमतें थोड़ी ऊंची हैं, 24 कैरेट 1,62,550 रुपये और 18 कैरेट 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (रुपये प्रति ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,21,230 1,48,250 1,61,720
मुंबई 1,21,180 1,48,100 1,61,570
अहमदाबाद 1,21,230 1,48,150 1,61,620
चेन्नई 1,27,500 1,49,000 1,62,550
कोलकाता 1,21,180 1,48,100 1,61,570
हैदराबाद 1,21,180 1,48,100 1,61,570
जयपुर 1,21,230 1,48,250 1,61,720
भोपाल 1,21,230 1,48,150 1,61,620
लखनऊ 1,21,230 1,48,250 1,61,720
चंडीगढ़ 1,21,230 1,48,250 1,61,720

अन्य शहरों के रेट (Gold Rate Today)

अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट सोना 1,61,620 रुपये से 161,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट गोल्ड 1,48,100 रुपये से 1,48,250 रुपये और 18 कैरेट 1,21,180 रुपये 1,21,230 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है। इस तरह देश भर में सोना ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
27 फ़रवरी 2026 ₹16,172 (-11) ₹14,825 (-10)
26 फ़रवरी 2026 ₹16,183 (-21) ₹14,835 (-20)
25 फ़रवरी 2026 ₹16,204 (+11) ₹14,855 (+10)
24 फ़रवरी 2026 ₹16,193 (+43) ₹14,845 (+40)
23 फ़रवरी 2026 ₹16,150 (+207) ₹14,805 (+190)
22 फ़रवरी 2026 ₹15,943 0 ₹14,615 0
21 फ़रवरी 2026 ₹15,943 (+191) ₹14,615 (+175)
20 फ़रवरी 2026 ₹15,752 (+88) ₹14,440 (+80)
19 फ़रवरी 2026 ₹15,664 (+229) ₹14,360 (+210)
18 फ़रवरी 2026 ₹15,435 0 ₹14,150 0

जेपी मॉर्गन का लॉन्ग-टर्म अनुमान (Long-Term Projections)

जेपी मॉर्गन ने सोने की लॉन्ग-टर्म कीमत का अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2026 के अंत के लिए यह अनुमान 6,300 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार है। बैंक का कहना है कि सोने में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड अभी भी जारी है और भविष्य में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

चांदी की कीमत (Silver Price Today)

सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। दिल्ली में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलो है। पिछले दिन यह 270,500 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 400,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर चुकी थी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।