Bhopal Road Accident: VIP रोड से गुजर रहे थे केंद्रीय मंत्री, तभी हो गया ये हादसा, फिर तुरंत काफिला रोककर उठाया ये कदम, देखें वीडियो

Bhopal Road Accident: VIP रोड से गुजर रहे थे केंद्रीय मंत्री, तभी हो गया ये हादसा, फिर तुरंत काफिला रोककर उठाया ये कदम, देखें वीडियो

Bhopal Road Accident: VIP रोड से गुजर रहे थे केंद्रीय मंत्री, तभी हो गया ये हादसा, फिर तुरंत काफिला रोककर उठाया ये कदम, देखें वीडियो

Bhopal Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 27, 2026 / 11:20 am IST
Published Date: February 27, 2026 11:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल वीआईपी रोड पर हादसे में एक व्यक्ति घायल
  • शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रोककर घायल की मदद की
  • घायल को मंत्री के काफिले की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया

भोपाल: Bhopal Road Accident मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वीआईपी रोड पर एक हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह भी अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे।

Bhopal Road Accident घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना काफिला रोका। खुद गाड़ी से उतरकर घायल की स्थिति जानी। जिसके बाद काफिले में शामिल गाड़ी से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अपने आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है। अब इस घटना के बाद वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी गाड़ी से उतरते हैं और सड़क किनारे घायल व्यक्ति के पास जाते हैं। जिसके बाद वो अपनी ही काफिले वाली गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाने को कहते हैं।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा… मानवीय संवेदना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान होती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री @ChouhanShivraj जी ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

वे ग्वालियर की ओर जा रहे थे। मार्ग में भोपाल के किलोल पार्क के पास सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। साथ ही समुचित उपचार हेतु व्यवस्था भी की।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।