BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सोना 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1,000 रुपये उछली

सोना 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1,000 रुपये उछली

सोना 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1,000 रुपये उछली
Bhasha
Published: 16 May 2025 | 5:38 pmModified: 16 May 2025 | 5:38 pm

(फाइल तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इसी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 95,050 रुपये और 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 50.85 डॉलर यानी 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,189.25 डॉलर प्रति औंस रहा था।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिका, ब्रिटेन तथा चीन जैसे प्रमुख भागीदारों के बीच संभावित व्यापार समझौतों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और सोने की कीमत 3,200 डॉलर के आसपास मंडराती रही।’’

त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से नरम रुख के संकेत नहीं मिलने और ब्याज दरों में तत्काल कटौती नहीं होने से सर्राफा में खरीदारी की गति सीमित हो गई।

कोटक सिक्योरिटीज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि बाजार प्रतिभागी अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

जिंस विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मुक्त बाजार समिति की सदस्य मैरी डेली की टिप्पणी का भी इंतजार है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सोना 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1,000 रुपये उछली

People also search for:DelhiDelhi SarafaSarafa
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm
यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

01 Oct 2026 | 8:24 pm
एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 8:21 pm
हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

01 Oct 2026 | 8:13 pm
हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

01 Oct 2026 | 8:11 pm
कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

01 Oct 2026 | 8:07 pm
सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

01 Oct 2026 | 8:05 pm
बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm