BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सोना 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी भी चमकी

सोना 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी भी चमकी

सोना 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी भी चमकी
Deepak Sahu
Published: 24 Apr 2025 | 6:01 pmModified: 25 Apr 2025 | 12:19 am

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) स्टॉकिस्ट एवं आभूषण विक्रेताओं की तरफ से लिवाली आने और कमजोर डॉलर के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने ऐतिहासिक एक लाख रुपये के स्तर से बुधवार को ‘यू-टर्न’ लिया था और 2,400 रुपये घटकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये बढ़कर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मौजूदा व्यापार गतिरोध कुछ समय तक जारी रह सकता है।

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि चीन के लिए अगले ‘‘दो से तीन सप्ताह’’ में नई शुल्क दरें मिल सकती हैं।

जिंस बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप और बेसेंट की टिप्पणियों से सोना में अब तक के उच्चतम स्तर से तकनीकी सुधार के तहत आई गिरावट के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प के बतौर सर्राफा मांग को पुनर्जीवित करने में मदद मिली है।

इस बीच, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बंद भाव में चांदी 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, 'सोना 1,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ खुला और एमसीएक्स पर 95,700 रुपये पर पहुंच गया, क्योंकि कॉमेक्स सोना 3,300 डॉलर से ऊपर मजबूती से टिका रहा। ट्रंप प्रशासन के लहजे में तेज बदलाव के बाद आया नया उछाल दर्शाता है कि चीन के साथ कोई ठोस व्यापार वार्ता शुरू होने से पहले शुल्क अभी भी बातचीत का केंद्रीय हिस्सा बना रह सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कूटनीतिक प्रगति में यह देरी, चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बारे में अनिश्चितता के साथ, जोखिम की धारणा को बढ़ाए रखना जारी रखती है। चीन ने अभी तक व्यापार चर्चाओं पर कोई मजबूत या स्पष्ट रुख जारी नहीं किया है, जो भू-राजनीतिक धुंध को बढ़ाता है।’’

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 47.16 डॉलर यानी 1.43 प्रतिशत बढ़कर 3,335.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मुनाफावसूली के कारण अल्पकालिक गिरावट के बाद तेजी आई क्योंकि धातु रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। ट्रंप के ताजा बयान से अमेरिकी आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।’’

कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि बेरोजगारी लाभ दावों और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर सहित आगामी अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े सर्राफा कीमतों की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।

एशियाई कारोबारी अवधि में हाजिर चांदी 0.48 प्रतिशत गिरकर 33.42 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भााषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: सोना 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी भी चमकी

People also search for:DelhiDelhi SarafaSarafa
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm