नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 504 रुपये बढ़कर 85,559 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 504 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,559 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,912 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.62 प्रतिशत बढ़कर 2,914.46 डॉलर प्रति औंस हो गई।
भाषा
अनुराग
अनुराग