नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के कारण सोने की कीमतें 300 रुपये बढ़कर 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय व्यापारियों ने यह जनकारी दी है।
पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी की कीमत 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही।
व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतें कमजोर होने के बावजूद फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लगातार लिवाली ने घरेलू सोने की कीमतों को सहारा दिया, जबकि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 48.28 डॉलर या 1.18 प्रतिशत घटकर 4,055.56 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 57.98 डॉलर प्रति औंस रह गई।
कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध विभाग की एवीपी, कायनात चेनवाला ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने के साथ हाजिर सोना बृहस्पतिवार के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया है और 4,060 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया है, जबकि चांदी भी ठंडी पड़ गई है और 58 डॉलर के आसपास घूम रही है।’’
विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी को कम कर दिया।
भाषा राजेश राजेश पाण्डेय
पाण्डेय