(OnePlus N6x Launched/ Image Credit: OnePlus)
नई दिल्ली: OnePlus N6x Launched: OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च (OnePlus N6x Launched) कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। फोने के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 20,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री 4 अगस्त से शुरू होगी। जिसे Amazon India और OnePlus Store से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले (OnePlus N6x Display) दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है जिससे स्क्रीन की विजिबिलिटी बेहतर रहती है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसमें LPDDR4X RAM दी गई है और यूजर्स स्टोरेज बढ़ाने के लिए 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। यह 1080p में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत (OnePlus N6x Battery) इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन तक चल सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5,300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीट को कंट्रोल करने में मदद करता है।