Nagpur Female Cricketer Suicide
नागपुर : Nagpur Female Cricketer Suicide महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखने वाली 17 वर्षीय खिलाड़ी अदिति मोरेश्वर चौकांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) में सिलेक्शन न होने से वह गहरे मानसिक तनाव में थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लक्ष्मीनगर स्थित उमालक्ष्मी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर हुई। अकोला की रहने वाली अदिति बीते दो सालों से अपनी मां के साथ नागपुर में रहकर सुर्वे क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ले रही थी। उसका भाई भी एक क्रिकेट खिलाड़ी है। हाल ही में वीसीए की चयन सूची में नाम न आने से वह काफी हताश थी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरमाद कर तलाशी शुरू की।
तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमे लिखा था “मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ। Maharastra Crime news पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जाँच शुरू कर दी है। बजाजनगर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर चेतन चौहान ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही आत्महत्या की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।
ये भी पढ़ें