Gold Rate 01 March 2026: सोने ने फिर मारी छलांग! 7 दिन में 9,430 रुपये महंगा होकर 1.26 लाख के पार, जानें आपके शहर में किस रेट पर मिल रहा18K, 22K और 24K का गोल्ड?

Gold Rate 01 March 2026: दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी ने भी साप्ताहिक आधार पर मजबूत तेजी दिखाई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

Gold Rate 01 March 2026: सोने ने फिर मारी छलांग! 7 दिन में 9,430 रुपये महंगा होकर 1.26 लाख के पार, जानें आपके शहर में किस रेट पर मिल रहा18K, 22K और 24K का गोल्ड?

(Gold Rate 01 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 1, 2026 / 09:30 am IST
Published Date: March 1, 2026 9:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • 24 कैरेट सोना एक हफ्ते में 9,430 रुपये महंगा।
  • दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1.26 लाख रुपये के पार।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,172.17 डॉलर प्रति औंस।

नई दिल्ली: Gold Rate 01 March 2026 देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 9,430 रुपये महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 8,550 रुपये बढ़ा है। 1 मार्च को राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,26,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, यानी यह 1.26 लाख रुपये के पार निकल चुकी है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत मांग और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के कारण कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है। निवेशक भी बढ़ती अस्थिरता के बीच सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹12,668 ₹12,668 ₹0
8 ग्राम ₹1,01,344 ₹1,01,344 ₹0
10 ग्राम ₹1,26,680 ₹1,26,680 ₹0
100 ग्राम ₹12,66,800 ₹12,66,800 ₹0

बड़े शहरों में क्या है ताजा रेट (Gold Price Today)

अगर अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,69,640 रुपये है, जबकि 18 कैरेट सोना 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,68,710 रुपये पर बना हुआ है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और मांग के कारण थोड़े-बहुत अंतर देखने को मिल रहे हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (रुपये में)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,26,680 ₹1,54,800 ₹1,68,860
मुंबई ₹1,26,530 ₹1,54,630 ₹1,68,710
अहमदाबाद ₹1,26,580 ₹1,54,700 ₹1,68,760
चेन्नई ₹1,33,000 ₹1,55,500 ₹1,69,640
कोलकाता ₹1,26,530 ₹1,54,630 ₹1,68,710
हैदराबाद ₹1,26,530 ₹1,54,630 ₹1,68,710
जयपुर ₹1,26,680 ₹1,54,800 ₹1,68,860
भोपाल ₹1,26,580 ₹1,54,700 ₹1,68,760
लखनऊ ₹1,26,680 ₹1,54,800 ₹1,68,860
चंडीगढ़ ₹1,26,680 ₹1,54,800 ₹1,68,860

चांदी में भी दिखी शानदार तेजी (Silve Price Today)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। एक हफ्ते में चांदी करीब 20,000 रुपये महंगी हुई है। 1 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2,500 रुपये टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार कर चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (impact of International Market)

वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश की दिशा भी सोने-चांदी के दाम तय करने में अहम भूमिका निभाती है। जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक सुरक्षित संपत्ति के तौर पर सोने में पैसा लगाते हैं।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
मार्च 01, 2026 ₹16,886 0 ₹15,480 0
फ़रवरी 28, 2026 ₹16,886 (+714) ₹15,480 (+655)
फ़रवरी 27, 2026 ₹16,172 (-11) ₹14,825 (-10)
फ़रवरी 26, 2026 ₹16,183 (-21) ₹14,835 (-20)
फ़रवरी 25, 2026 ₹16,204 (+11) ₹14,855 (+10)
फ़रवरी 24, 2026 ₹16,193 (+43) ₹14,845 (+40)
फ़रवरी 23, 2026 ₹16,150 (+207) ₹14,805 (+190)
फ़रवरी 22, 2026 ₹15,943 0 ₹14,615 0
फ़रवरी 21, 2026 ₹15,943 (+191) ₹14,615 (+175)
फ़रवरी 20, 2026 ₹15,752 (+88) ₹14,440 (+80)

भू-राजनीतिक तनाव से बढ़ी चमक (Geopolitical Tensions)

हाल ही में 28 फरवरी 2026 को मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं। जानकारों का मानना है कि अगर तनाव लंबा खिंचता है, तो कीमती धातुओं की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।