Gold Rate 20 May 2026: इस वजह से बढ़ी सोने की चमक! 1.44 लाख के पार हुआ 10 ग्राम गोल्ड के रेट, कीमतों में आग लगने से खरीदारों के चेहरे पड़े फीके!
Gold Rate 20 May 2026: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी और चांदी में गिरावट देखने को मिली है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट बढ़े हैं। जबकि चांदी में मामूली गिरावट आई है। वैश्विक तनाव, डॉलर की चाल और ब्याज दरों की उम्मीदों का असर सर्राफा बाजार पर दिख रहा है।
(Gold Rate 20 May 2026/ Image Credit: AI-generated)
- लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज
- अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी से बढ़ी गोल्ड की मांग
- चांदी लगातार दूसरे दिन ₹5,100 तक सस्ती हुई
नई दिल्ली: Gold Rate 20 May 2026 in India: देश में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा। जिससे सोने की खरीदारी तेज हुई। इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 830 रुपये महंगा हो चुका है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 760 रुपये की तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने के दाम में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। बढ़ती कीमतों की वजह से शादी और निवेश के लिए खरीदारी करने वालों की भी चिंता बढ़ गई है।
आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)
| ग्राम | आज का भाव (INR) | कल का भाव (INR) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 14,411 | ₹ 14,410 | ₹ 1 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,15,288 | ₹ 1,15,280 | ₹ 8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,44,110 | ₹ 1,44,100 | ₹ 10 |
| 100 ग्राम | ₹ 14,41,100 | ₹ 14,41,000 | ₹ 100 |
बड़े शहरों में क्या हैं सोने के ताजा भाव? (Gold Price Today)
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,200 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,44,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड 1,57,050 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,43,960 रुपये के स्तर पर है। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,63,230 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,48,710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। पटना और अहमदाबाद में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट गोल्ड भाव | 22 कैरेट गोल्ड भाव | 18 कैरेट गोल्ड भाव |
| दिल्ली | ₹ 1,57,200 | ₹ 1,44,110 | ₹ 1,17,940 |
| मुंबई | ₹ 1,57,050 | ₹ 1,43,960 | ₹ 1,17,790 |
| कोलकाता | ₹ 1,57,050 | ₹ 1,43,960 | ₹ 1,17,790 |
| चेन्नई | ₹ 1,63,230 | ₹ 1,48,710 | ₹ 1,24,110 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,57,050 | ₹ 1,43,960 | ₹ 1,17,790 |
| हैदराबाद | ₹ 1,57,050 | ₹ 1,43,960 | ₹ 1,17,790 |
| लखनऊ | ₹ 1,57,200 | ₹ 1,44,110 | ₹ 1,17,940 |
| पटना | ₹ 1,57,100 | ₹ 1,44,010 | ₹ 1,17,840 |
| रायपुर | ₹ 1,57,050 | ₹ 1,43,960 | ₹ 1,17,790 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,57,100 | ₹ 1,44,010 | ₹ 1,17,840 |
चांदी की चमक लगातार फीकी (Decline in Silver Prices)
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 18 मई को एक दिन में 10,000 रुपये की बड़ी तेजी के बाद अब लगातार दूसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी 5,100 रुपये तक टूट चुकी है। दिल्ली में आज चांदी 100 रुपये गिरकर 2,84,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव देखने को मिला। हालांकि चेन्नई में चांदी अभी भी सबसे महंगी है, जहां इसका रेट 2,99,900 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
इन बातों पर बाजार की नजर (Market eyes on these things)
आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर अमेरिका की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स पर रहेगी। इससे यह संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी ब्याज दरों में आगे क्या बदलाव हो सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरें, कच्चे तेल की कीमतें और पश्चिम एशिया की स्थिति आगे भी सोने-चांदी के दाम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। ऐसे में बुलियन मार्केट में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट भाव | बदलाव | 22 कैरेट भाव | बदलाव |
| 20 मई 2026 | ₹ 15,720 | ₹ 1 | ₹ 14,411 | ₹ 1 |
| 19 मई 2026 | ₹ 15,719 | ₹ 82 | ₹ 14,410 | ₹ 75 |
| 18 मई 2026 | ₹ 15,637 | ₹ -71 | ₹ 14,335 | ₹ -65 |
| 17 मई 2026 | ₹ 15,708 | ₹ 0 | ₹ 14,400 | ₹ 0 |
| 16 मई 2026 | ₹ 15,708 | ₹ -98 | ₹ 14,400 | ₹ -90 |
| 15 मई 2026 | ₹ 15,806 | ₹ -420 | ₹ 14,490 | ₹ -405 |
| 14 मई 2026 | ₹ 16,226 | ₹ 11 | ₹ 14,895 | ₹ 30 |
| 13 मई 2026 | ₹ 16,215 | ₹ 802 | ₹ 14,865 | ₹ 735 |
| 12 मई 2026 | ₹ 15,413 | ₹ 54 | ₹ 14,130 | ₹ 50 |
| 11 मई 2026 | ₹ 15,359 | ₹ 109 | ₹ 14,080 | ₹ 100 |
इन्हें भी पढ़ें:
- Share Market 20 May 2026: बाजार खुलने से पहले बढ़ी टेंशन! US से एशिया तक बिकवाली, गिफ्ट निफ्टी भी डाउन… लेकिन ये चुनिंदा स्टॉक्स बना सकते हैं मोटा पैसा!
- LPG Domestic Gas Cylinder Price Today: सीधे 150 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, अब एक टंकी के लिए देने होंगे इतने रुपए, आम जनता को जोर का झटका
- WhatsApp Web Down: व्हाट्सऐप वेब हुआ क्रैश! लॉगिन करते ही हैरानी में पड़ गए यूजर्स, खुल रहा ये पेज, जानिए कैसे ठीक करें?

Facebook


