सिडबी का बीते वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 5,493 करोड़ रुपये पर

सिडबी का बीते वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 5,493 करोड़ रुपये पर

सिडबी का बीते वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 5,493 करोड़ रुपये पर
Modified Date: August 25, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: August 25, 2026 9:49 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 14 प्रतिशत बढ़कर 5,493 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

लखनऊ मुख्यालय वाले वित्तीय संस्थान ने वित्त वर्ष 2024-225 में 4,811 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

सिडबी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि वित्त वर्ष के दौरान उसका बही-खाता 6.32 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

बैंक ने कहा कि उसका कुल परिसंपत्ति आधार 31 मार्च, 2026 को 11 प्रतिशत बढ़कर 6,32,378 करोड़ रुपये हो गया, जो 31 मार्च, 2025 को 5,68,239 करोड़ रुपये था।

सिडबी के ऋण एवं अग्रिम का पोर्टफोलियो भी 17 प्रतिशत बढ़ा। यह वित्त वर्ष 2024-25 में 4,96,282 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बढ़कर 5,79,755 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष के दौरान बैंक की आय नौ प्रतिशत बढ़कर 41,940 करोड़ रुपये रही।

बैंक की सोमवार को हुई वार्षिक आम बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 20 प्रतिशत लाभांश देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सिडबी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज मित्तल ने कहा कि बैंक ने प्रत्यक्ष और संस्थागत ऋण क्षेत्रों में वृद्धि के दम पर महत्वाकांक्षी लेकिन संतुलित विकास की राह तैयार की है।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में