Stock Market 08 June 2026: सुबह-सुबह गिफ्टी निफ्टी ने जगाई उम्मीद, मगर मिडिल ईस्ट की आग कहीं निवेशकों के सपनों पर न फेर दे पानी, आज इन स्टॉक्स में छिपा है बड़ा दांव
Stock Market 08 June 2026: आज सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होने के संकेत हैं। लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बाजार की चिंता बढ़ सकती है। आज HG Infra, Creative Newtech, Adani Ports, EMS, Zee समेत कई शेयर कारोबारी अपडेट्स के चलते निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं।
(Stock Market 08 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, बाजार में तेज शुरुआत के संकेत।
- इजरायल-ईरान तनाव से तेल कीमतों में उछाल की आशंका।
- HG Infra और Creative Newtech को मिले बड़े प्रोजेक्ट।
नई दिल्ली: Stock Market 08 June 2026 in India: आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,138 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल बना हुआ है। लेकिन वैश्विक घटनाएं बाजार की चाल पर प्रभाव डाल सकते हैं।
मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ी चिंता
शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद के बावजूद मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। इजरायल और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला जारी है जिससे क्षेत्र में युद्धविराम की संभावनाएं कमजोर पड़ गई हैं। इस स्थिति का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। यदि तेल महंगा होता है तो इसका नकारात्मक प्रभाव भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।
इंफ्रा और टेक कंपनियों को मिले ऑर्डर
आज कुछ कंपनियां अपने बड़े ऑर्डर और प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा में रह सकती हैं। HG Infra Engineering को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से जुड़े करीब 4,971 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए प्रोविजनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिला है। वहीं Creative Newtech को अपने साझेदार के साथ BSNL से भारतनेट मिडिल माइल नेटवर्क प्रोजेक्ट का एडवांस वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है। जिसकी कुल कीमत लगभग 3,195 करोड़ रुपये है। EMS को भी वाराणसी में जल आपूर्ति और निर्माण कार्य के लिए लगभग 102.8 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया है।
कॉर्पोरेट अपडेट्स पर नजर
Alembic Pharmaceuticals ने कनाडा की एक नई कंपनी में 45% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। Zee Entertainment का बोर्ड 10 जून को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। Hindustan Zinc ने राजस्थान में 250 हेक्टेयर क्षेत्र में पर्यावरण बहाली परियोजना विकसित करने के लिए TERI के साथ समझौता किया है। वहीं TVS Motor की HLX मोटरसाइकिल सीरीज ने ग्लोबल स्तर पर 50 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन
Nesco ने परिचालन चुनौतियों के चलते रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे की चार परियोजना साइट्स छोड़ने की योजना बनाई है। ट्रैवल टेक कंपनी Ixigo, Brevistay Hospitality में 54.66% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। Adani Ports की एक इकाई ने Harbour International Shipping FZCO नामक नई कंपनी बनाई है। Hardwyn India ने 2:5 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। जबकि Indraprastha Gas में प्रबंधन स्तर पर बदलाव हुआ है और GAIL के कुमार शंकर को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- INDIA Alliance Meeting Delhi : INDIA गठबंधन की आज बड़ी बैठक! राहुल, ममता, अखिलेश समेत 23 दल जुटेंगे, AAP-DMK की दूरी ने बढ़ाए सवाल
- Philippines Earthquake: सुबह-सुबह धरती ने दिखाया रौद्र रूप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, जारी हुई ये चेतावनी
- Saas Damad ki Prem Kahani: पत्नी को छोड़ सास के प्यार में पागल हुआ दामाद, दोनों ने रचाई शादी, पिछले लंबे समय से चल रहा था अफेयर

Facebook


