सोना 121 रुपये मजबूत, चांदी में 100 रुपये की तेजी

सोना 121 रुपये मजबूत, चांदी में 100 रुपये की तेजी

सोना 121 रुपये मजबूत, चांदी में 100 रुपये की तेजी
Modified Date: December 26, 2022 / 06:23 pm IST
Published Date: December 26, 2022 6:23 pm IST

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 121 रुपये की तेजी के साथ 54,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 100 रुपये की तेजी दर्शाती 69,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

क्रिसमस की छुट्टियों के कारण सोमवार को कॉमेक्स का हाजिर बाजार बंद है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘’छुट्टियों के सीजन के कारण वैश्विक बाजारों से संकेतकों के अभाव में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता रही।’’

परमार ने कहा, ‘‘अभी सोने का कारोबार सीमित रहने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि अल्पावधि रुझान अभी भी सोने में तेजी का है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में