सोना 251 रुपये चमका, चांदी 862 रुपये चढ़ी

सोना 251 रुपये चमका, चांदी 862 रुपये चढ़ी

सोना 251 रुपये चमका, चांदी 862 रुपये चढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 8, 2022 3:08 pm IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 251 रुपये की बढ़त के साथ 51,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 862 रुपये की मजबूती के साथ 54,934 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी का पिछला बंद भाव 54,072 रुपये प्रति किग्रा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 18.52 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव बृहस्पतिवार को 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।’’

भाषा जतिन जतिन अजय

अजय


लेखक के बारे में