ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते का कर्नाटक को होगा बड़ा लाभः ब्रिटिश उप उच्चायुक्त
ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते का कर्नाटक को होगा बड़ा लाभः ब्रिटिश उप उच्चायुक्त
मंगलुरु (कर्नाटक), 24 जुलाई (भाषा) ब्रिटेन और भारत के बीच 15 जुलाई से लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) के दायरे में आने वाले क्षेत्रों की वजह से कर्नाटक को काफी फायदा होने की उम्मीद है। ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त चंद्रू अय्यर ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया।
इन क्षेत्रों में मसाले, कॉफी, मोटे अनाज, मछली, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं, वैमानिकी और कृषि प्रसंस्करण शामिल हैं। इस समझौते के लागू होने से ब्रिटेन के बाजारों को 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात शुल्क मुक्त हो जाएगा।
अय्यर ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस समझौते के संदर्भ में कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में 25.5 अरब पौंड की वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार 48 अरब पौंड है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चिकमंगलुरु से काली मिर्च, इलायची, मिर्च और कॉफी एवं दक्षिण कन्नड़ से मछली के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।
उन्होंने इस समझौते के लाभों को रेखांकित करने के लिए इस सप्ताह मंगलुरु और मणिपाल का दौरा किया। वह 22-24 जुलाई को मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में आयोजित ब्रिटेन-भारत हेल्थ टेक एक्सिलेटर प्रोग्राम के चौथे संस्करण में मुख्य अतिथि भी थे।
भाषा सं, राजेंद्र रवि कांत प्रेम रमण
रमण

Facebook


