सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, इतने रुपए हुए सस्ते, जाने से आज का ताजा भाव

Ads

Gold-Silver Latest Price today : Gold-Silver Price Reduced of thursday

  •  
  • Publish Date - December 15, 2022 / 03:22 PM IST,
    Updated On - December 15, 2022 / 04:50 PM IST

Today's latest gold and silver rates

नयी दिल्ली :  Gold-Silver Latest Price today दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 420 रुपये टूटकर 57,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में पीली धातु का भाव 54,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Read More : FD Rates Hike: SBI के बाद अब इन दो बैंकों ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, यहां जानें नई दरों की डिटेल्स 

Gold-Silver Latest Price today सोने की तर्ज पर चांदी भी 869 रुपये के नुकसान से 68,254 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Read More : वरिष्ठ नागरिक की हत्या की खबर में इस अभिनेत्री की तस्वीर, थाने में दर्ज कराई आपत्ति

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने कहा है कि मुद्रास्फीति को लक्षित स्तर पर लाने के लिए अगले साल ब्याज दरों में और बढ़ोतरी संभव है। इससे कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने के भाव नीचे आ गए।’’