वरिष्ठ नागरिक की हत्या की खबर में इस अभिनेत्री की तस्वीर, थाने में दर्ज कराई आपत्ति

मुंबई: वरिष्ठ नागरिक की हत्या की खबर में अपनी तस्वीर को लेकर अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई Mumbai: Actress files complaint over her photograph in news of senior citizen's murder

वरिष्ठ नागरिक की हत्या की खबर में इस अभिनेत्री की तस्वीर, थाने में दर्ज कराई आपत्ति
Modified Date: December 15, 2022 / 04:38 pm IST
Published Date: December 15, 2022 4:05 pm IST

मुंबई, 15 दिसंबर। बुजुर्ग की हत्या की खबर में अपनी तस्वीर के प्रकाशन को लेकर एक अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने मानहानि का एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया है। मुंबई के जुहू इलाके में बुजुर्ग की उसके बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

दिंडोशी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता वीना कपूर (73) ने दावा किया कि कुछ सोशल मीडिया साइटों पर एक समाचार में प्रकाशित तस्वीर ने उन्हें व्यथित कर दिया।

उन्होंने कहा कि संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की बेटे ने कथित तौर पर हत्या की और अभिनेत्री का नाम समान होने के कारण के कारण संभवत: ये गड़बड़ी हुई।

दिंडोशी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “हमने मानहानि के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत एक गैर-संज्ञेय मामला पंजीकृत किया है। मामले की जांच चल रही है।

read more:मैक्रोटेक डेवलपर्स मुंबई में गोदाम तैयार करने में 330 करोड़ रुपये निवेश करेगी

read more: किरीट सोमैया, उनके बेटे के खिलाफ आईएनएस विक्रांत वित्त मामला बंद


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com