Ghaziabad Zubair and Sameer Encounter: सीएम योगी की पुलिस फिर एक्शन में.. दुर्दांत अपराधी जुबैर और समीर एनकाउंटर में ढेर, पिछले हफ्ते दिया था इस वारदात को अंजाम

Ghaziabad Zubair and Sameer Encounter: गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में एटीएम कैश वैन लूटकांड के आरोपी जुबैर और समीर मारे गए, नकदी बरामद हुई।

Ghaziabad Zubair and Sameer Encounter: सीएम योगी की पुलिस फिर एक्शन में.. दुर्दांत अपराधी जुबैर और समीर एनकाउंटर में ढेर, पिछले हफ्ते दिया था इस वारदात को अंजाम

Ghaziabad Zubair and Sameer Encounter || Image- AI Generated File

Modified Date: May 13, 2026 / 09:13 am IST
Published Date: May 13, 2026 9:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद एनकाउंटर में एक-एक लाख के इनामी बदमाश ढेर हुए।
  • पुलिस ने बदमाशों से 9 लाख रुपये और हथियार बरामद किए।
  • मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल, फरार बदमाशों की तलाश जारी।

गाजियाबाद: यहां बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1-1 लाख रुपये के इनामी दो बदमाश मारे गए। (Ghaziabad Zubair and Sameer Encounter) मारे गए बदमाशों की पहचान जुबैर और समीर के रूप में हुई है। दोनों पर 6 मई को एटीएम कैश वैन लूटकांड का आरोप था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

घेराबंदी के बाद पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक़, यह मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई। धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें जुबैर और समीर घायल हो गए।

9 लाख रुपये की लूटी गई नकदी, हथियार बरामद

दोनों बदमाशों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (Ghaziabad Zubair and Sameer Encounter) पुलिस ने उनके पास से करीब 9 लाख रुपये की लूटी गई नकदी, एक पिस्टल, कई तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की है।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके पास से करीब 8 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस लूटकांड में कुल चार बदमाश वांछित थे, जिन पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी घायल

मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। (Ghaziabad Zubair and Sameer Encounter) डीसीपी ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown