महंगा हुआ सोना, तो चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

महंगा हुआ सोना, तो चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

महंगा हुआ सोना, तो चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: November 23, 2020 10:26 am IST

नयी दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 57 रुपये की मामूली तेजी के साथ 49,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Read More: IBC24 की खबर का असर, महिला आयोग ने लोन के पैसे जमा करने पर लगाई रोक, हजारों महिलाएं हुईं माइक्रोफाइनेंस कंपनी की ठगी का शिकार

हालांकि चांदी की कीमत 185 रुपये की गिरावट के साथ 61,351 रुपये प्रति किग्रा रह गई जो इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में 61,536 रुपये प्रति किग्रा थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 24.22 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

Read More: गैर धर्मों में शादी करने वाले भाजपा नेताओं पर ‘लव जिहाद’ रोधी कानून के तहत हो सबसे पहले कार्रवाई : राना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘ आर्थिक वृद्धि संबंधी चिंताओं तथा कनाडा सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में नए सिरे से ‘लॉकडाउन’ लगाए जाने की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

Read More: लोकवाणी के लिए 25, 26 एवं 27 नवंबर को करा सकते हैं रिकॉर्डिंग, CM भूपेश बघेल दो वर्ष के कार्यकाल पर करेंगे प्रदेशवासियों से बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"