सोने में 3,300 रुपये का उछाल, चांदी 5,000 रुपये मजबूत

Ads

सोने में 3,300 रुपये का उछाल, चांदी 5,000 रुपये मजबूत

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 07:24 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत फिर से 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। लगातार दूसरे सत्र में इसमें 3,300 रुपये की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि वैश्विक बाजार में मजबूती और कमजोर डॉलर ने सर्राफा की मांग को बढ़ा दिया।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,300 रुपये या 2.2 प्रतिशत बढ़कर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी की कीमत में भी लगातार चौथे सत्र में बढ़ोतरी हुई और यह 5,000 रुपये या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की कम संभावनाओं ने कीमतों को ऊपर बढ़ाया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना की कीमत 57.58 डॉलर या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 4,181.50 डॉलर प्रति औंस हो गई और चांदी की कीमत 2.44 प्रतिशत बढ़कर 62.45 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय