ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायादा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायादा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 11:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौलातेल खली की कीमत 18 रुपये की तेजी के साथ 1,897 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 18 रुपये अथवा 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,897 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 23,000 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बिनौलातेल खली के जनवरी 2021 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 22 रुपये अथवा 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,899 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 4,460 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पशुचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश