NEET Protest All FIR Witdraw in Bihar | Image- Business Standard FILE
पटना: बिहार सरकार ने NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि रविवार शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी FIR, आपराधिक मामले और कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाएंगे। (NEET Protest All FIR Witdraw in Bihar) साथ ही इन मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गृह विभाग ने कहा कि 27 जुलाई शाम 6 बजे से पहले आंदोलन से जुड़े मामलों में दर्ज सभी FIR और अन्य कानूनी कार्रवाई वापस लेने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि इस समय सीमा से पहले हुई घटनाओं को लेकर भविष्य में भी कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी।
राज्य में कथित NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था। (NEET Protest All FIR Witdraw in Bihar) रविवार को सीवान में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। सीवान के एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करते दिखे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों के बिहार बंद के दौरान पटना में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और उन्हें पलटने के आरोप लगे। इसके बाद कई जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाने और बड़ी संख्या में छात्रों पर FIR दर्ज करने की खबरें सामने आई हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि छात्रों पर FIR न करने और उन्हें रिहा करने का वादा कहां गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ बर्बरता की जा रही है और शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार करने में सरकार विफल रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
The Bihar government has announced that it will not take any punitive or retaliatory legal action against individuals involved in protests anywhere in Bihar prior to 6:00 PM on July 26.
It will also initiate the withdrawal of all FIRs, criminal complaints and show-cause notices… pic.twitter.com/CJ8oQcRcdA
— ANI (@ANI) July 27, 2026
प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)
पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर
‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश
महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती
ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया