ट्विटर, फेसबुक के बाद अब गूगल ने शुरू की छटनी! 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी

Ads

ट्विटर, फेसबुक के बाद अब गूगल ने शुरू की छटनी! 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी! Google employees 10000 will be laid off

  •  
  • Publish Date - November 22, 2022 / 07:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

Google employees 10000 will be laid off

नईदिल्ली। Google employees 10000 will be laid off साल 2022 में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को छटनी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कुछ दिन पहले ट्विटर ने अपने कर्मचारियों की छटनी की है। जिसके बाद अब गूगल ने अपने कर्मचारियों की छटनी का ऐलान कर दिया है। Alphabet पैरेंट कंपनी वाली गूगल ने करीब 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की योजना ​बना रही है।

Read More: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी बहू, ससुर ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर खुला सनसनीखेज राज

Google employees 10000 will be laid off मिली जानकारी के अनुसार, गूगल ने मैनेजर्स से बुरा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का विश्लेषण करने को कहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी करने वाली है। आपको बता दें कि बाकी कंपनी की तरह गूगल का भी डाउनसाइजिंग का दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले कंपनी को इसकी तेजी से बढ़ती वर्कफोर्स और उसकी सैलरी से जुड़ी चेतावनी दे रहे थे। अरबपति इन्वेस्टर क्रिस्टोफर हॉन का दावा था कि गूगल अपने कर्मचारियों को इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा भुगतान कर रही है।

Read More: ‘मैं इस जन्म में तो मां नहीं बनने वाली..’, मदरहुड पर इस मशहूर सिंगर ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

बता दें कि अल्फाबेट में करीब 1,87,000 कर्मचारी काम करते है और टेक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है। यूके के निवेशक ने मेल में कहा था कि कंपनी के कर्मचारियों को इंडस्ट्री के औसत से कई ज्यादा वेतन मिल रहा है। साल 2021 में गूगल के कर्मचारियों की औसत सैलरी करीब 3 लाख डॉलर यानि 2 करोड़ रुपये सालाना से ज्यादा थी। खास बात ये है कि कुछ समय पहले गूगल ने हद से ज्यादा कर्मचारियों की भ​र्ती की थी। जिसके बाद निवेशकों ने कंपनी मैनेजमेंट को बढ़ती हुई लागत को लेकर चेतावन शुरू कर दी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक