गूगल इंडिया का पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 1,425 करोड़ रुपये पर
गूगल इंडिया का पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 1,425 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल इंडिया का वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 1,424.9 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में इसने 1,342.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनियों के बारे में सूचनाएं मुहैया कराने वाली वेबसाइट टॉफलर ने शुक्रवार को एक दस्तावेज साझा कर यह जानकारी दी।
इसके मुताबिक, गूगल इंडिया की पिछले वित्त वर्ष में कुल आमदनी 7,097.5 करोड़ रुपये रही। इसमें चालू परिचालन से राजस्व 5,921.1 करोड़ रुपये और बंद परिचालन से 1,176.4 करोड़ रुपये रहा है।
वित्त वर्ष 2020-21 में गूगल इंडिया ने कंपनी के आईटी व्यवसाय उपक्रम को गूगल आईटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ अलग करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में एक आवेदन दायर किया था।
गूगल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान, व्यवस्था की योजना को एनसीएलटी द्वारा 25 मई, 2023 के आदेश के तहत मंजूरी दी गई और वित्तीय विवरणों में योजना को 30 जून 2023 से प्रभावी किया गया।”
व्यवस्था की योजना के अनुमोदन के बाद गूगल इंडिया के आईटी व्यवसाय उपक्रमों को एक अप्रैल, 2021 से गूगल आईटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया गया।
भाषा अनुराग प्रेम
प्रेम
लेखक के बारे में
Web Title: गूगल इंडिया का पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 1,425 करोड़ रुपये पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm