BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गूगल इंडिया का लाभ 2024-25 में 1,437 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर, राजस्व 3.2 प्रतिशत घटा

गूगल इंडिया का लाभ 2024-25 में 1,437 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर, राजस्व 3.2 प्रतिशत घटा

गूगल इंडिया का लाभ 2024-25 में 1,437 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर, राजस्व 3.2 प्रतिशत घटा
Bhasha
Published: 30 Jan 2026 | 1:54 pmModified: 30 Jan 2026 | 1:54 pm

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) गूगल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में एकल आधार पर 1,436.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के समान है। बाजार सूचना विश्लेषण संस्था टोफलर ने कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी जानकारी के आधार पर बताया कि राजस्व में कमी और कर्मचारी तथा कर व्यय बढ़ने के कारण उसके लाभ पर असर पड़ा।

कंपनी ने एक साल पहले लगभग 1,425 करोड़ रुपये का कुल शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

गूगल इंडिया का परिचालन राजस्व समीक्षाधीन अवधि में 3.2 प्रतिशत घटकर 5,340 करोड़ रुपये रह गया, जो 2023-24 में 5,518 करोड़ रुपये था। हालांकि, लगभग 776 करोड़ रुपये की अन्य आय के कारण कंपनी का कुल राजस्व सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर 6,116 करोड़ रुपये हो गया।

इन नतीजों की पुष्टि के लिए गूगल इंडिया को भेजे गए ईमेल का तुरंत कोई जवाब नहीं मिला।

टोफलर के विश्लेषण के अनुसार गूगल इंडिया का शुद्ध मार्जिन भी सालाना आधार पर 24.06 प्रतिशत से घटकर 23.49 प्रतिशत रह गया।

टोफलर ने कहा, ''समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कंपनी का कुल खर्च 4,136 करोड़ रुपये बताया गया है।''

वित्त वर्ष 2024-25 में कर्मचारी लाभ व्यय 7.8 प्रतिशत बढ़कर 2,146 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गूगल इंडिया का लाभ 2024-25 में 1,437 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर, राजस्व 3.2 प्रतिशत घटा

People also search for:Googlegoogle IndiaIndia
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm