गूगल ने गूगल प्ले पर नकद ईनाम वाले गेम की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा
गूगल ने गूगल प्ले पर नकद ईनाम वाले गेम की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा
नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) गूगल ने प्रतिस्पर्धा रोधी चिंताओं को दूर करने के लिए भारत में गूगल प्ले पर नकद ईनाम वाले गेम की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है।
इस प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी ने गूगल विज्ञापन नीति में बदलाव का सुझाव भी दिया है और कुछ शर्तों के साथ भारत में कौशल आधारित गेम के विज्ञापन की अनुमति दी है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने नवंबर 2024 में विनजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड की एक शिकायत पर गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। इस बारे में गूगल ने नियामक को एक प्रतिबद्धता प्रस्ताव दिया है।
गूगल ने प्रस्ताव में कहा, ''प्ले प्रतिबद्धता प्रस्ताव, विज्ञापन प्रतिबद्धता प्रस्ताव के साथ सभी अनुपालन करने वाले आरएमजी के लिए गूगल प्ले और गूगल एड तक समावेशी पहुंच सुनिश्चित करता है।'' आरएमजी का अर्थ रियल मनी गेम्स या नकद ईनाम वाले गेम है।
गूगल ने आगे कहा, ''यह प्रस्ताव किसी भी कथित प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान को दूर करके और प्रतिस्पर्धा पर किसी भी प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए नीतियों को मानकीकृत करके माननीय आयोग की चिंताओं का समाधान करता है।''
सीसीआई ने अपने आदेश में कहा था कि गूगल प्ले से कुछ आरएमजी ऐप को कथित रूप से बाहर करने से बाजार में उनकी पहुंच खत्म हो सकती है। साथ ही, डीएफएस (डेली फैंटेसी स्पोर्ट) और रमी ऐप को चुनिंदा रूप से शामिल करने पर कथित रूप से प्रतिस्पर्धी परिदृश्य विकृत होता है।
अपनी विज्ञापन नीति के संबंध में गूगल ने कहा कि वह भारत में कौशल आधारित खेलों के विज्ञापन की अनुमति देगा, बशर्ते विज्ञापनदाता यह प्रमाण दे कि वह किसी मान्यता प्राप्त तृतीय पक्ष के नियमन और कुछ अन्य शर्तें पूरी करता है।
विंजो ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गूगल ने अब अपनी तीसरी प्रतिबद्धता पेश करके इस मामले को सुलझाने की कोशिश की है।
कंपनी ने कहा, ''कोई भी प्रतिबद्धता मजबूत होनी चाहिए और पहचानी गई भेदभावपूर्ण गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त करना चाहिए।''
कंपनी ने आगे कहा, ''विंजो गूगल के नए प्रस्ताव की सावधानीपूर्वक समीक्षा कर रही है और सीसीआई की परामर्श प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेती रहेगी।''
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: गूगल ने गूगल प्ले पर नकद ईनाम वाले गेम की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm