सरकार ने 2025-26 में 4.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल किया
सरकार ने 2025-26 में 4.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल किया
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। सरकार ने बीते वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया था। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
गत वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा पहले 15,68,936 करोड़ रुपये अनुमानित था। इसे बाद में संशोधित कर 15,58,492 करोड़ रुपये कर दिया गया था जैसा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में संसद में प्रस्तुत किया था।
सीजीए के आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने 33.42 लाख करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया जो संशोधित बजट अनुमान (आरई) का 98.8 प्रतिशत है।
वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार का कुल व्यय 49.64 लाख करोड़ रुपये रहा जो आरई का 98.8 प्रतिशत है।
वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.8 प्रतिशत था।
भाषा निहारिका अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: सरकार ने 2025-26 में 4.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल किया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm